महाराष्ट्र में CM के तौर पर पहली पसंद कौन? देखें सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे

Who is Popular CM Face Maharashtra: महाराष्ट्र में नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इससे पहले विभिन्न एजेंसियों द्वारा सर्वे कराए जा रहे हैं। सर्वे में पूछा गया कि महाराष्ट्र में सीएम पद के लिए सबसे प्रचलित चेहरा कौन सा है तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

Maharashtra Assembly Election Survey 2024
विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election Survey 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी गहमागहमी का माहौल है। नेता फिलहाल बयानवीर बने हुए हैं। पीएम मोदी लगातार महाराष्ट्र के दौरे कर रहे हैं। चुनाव आयोग प्रदेश में 9 अक्टूबर को चुनाव का ऐलान कर सकता है। सियासी हलकों की मानें तो जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद चुनाव आयोग कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव के ऐलान से पहले ही कई सर्वे भी सामने आ रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। तब वह संयुक्त शिवसेना के साथ मिलकर लड़ी थी। इस बीच हुए एक चुनावी सर्वे ने सभी राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा दी हैं। महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा? इसको लेकर महायुति और महाअघाड़ी दोनों ही घटकों में बड़ी खलबली मची है।

विज्ञापन

सर्वे में दूसरे नंबर पर रहे उद्धव ठाकरे

एक एजेंसी द्वारा कराए गए ताजा सर्वे के अनुसार जब लोगों से यह पूछा गया कि आप राज्य में अगले सीएम के तौर पर किसे देखना चाहते हैं। ऐसे में सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। सर्वे के अनुसार 23 प्रतिशत लोग देवेंद्र फडणवीस को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। दूसरे नंबर पर उद्धव ठाकरे हैं। उन्हें 21 प्रतिशत वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर पर मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे हैं। उन्हें 18 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

सर्वे के अनुसार अजित पवार और सुप्रिया सुले को 7-7 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया है। जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले को सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। हालांकि सर्वे में 22 प्रतिशत लोगों ने किसी को भी पसंदीदा सीएम नहीं कहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ