उत्तराखंड के धार्मिक शहर हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और चारधाम यात्रा की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान और दर्शन के लिए पहुंचने से शहर की सड़कें पूरी तरह वाहनों से भर गई हैं. हालात ऐसे हैं कि हरिद्वार के कई प्रमुख मार्गों के साथ-साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. प्रशासन और पुलिस लगातार ट्रैफिक को सही ढंग से मैनेज करने में जुटे हैं.
क्यों लगी है भीड़?
जानकारी के मुताबिक, सोमवती अमावस्या के मौके पर हर की पैड़ी और बाकी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर चारधाम यात्रा भी अपने चरम पर है, जिसके चलते उत्तराखंड की ओर जाने वाले गाड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. धार्मिक यात्राओं और वीकेंड की भीड़ ने ट्रैफिक दबाव को और बढ़ा दिया है. हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. स्थानीय प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए एक्सट्रा पुलिस बल तैनात किया है. जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया जा रहा है ताकि शहर के अंदर और बाहर यातायात को कंट्रोल किया जा सके.
यात्रियों से प्रशासन की अपील
पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वो यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें. साथ ही संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और गैरजरूरी यात्रा से बचें. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है, साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार को एंट्री गेट माना जाता है, इसलिए यहां हर साल बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं. इस साल भी यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रशासन ने लोगों को धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है. आने वाले दिनों में भी भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मो़ पर है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वो निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और आसान बन सके.
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
37 mins ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
2 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
16 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
20 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
20 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines