Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ऑल्टो कार में बेसुध हालत में मिले एक हार्डवेयर इंजीनियर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने का बताया जा रहा है।
सड़क किनारे खड़ी थी कार
घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में कार्यरत अखिल शुक्ला (36) शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरीना सोसाइटी से कंपनी के लिए निकले थे। दोपहर में गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के पास उनकी ऑल्टो कार काफी देर तक एक ही जगह खड़ी देखकर राहगीरों को संदेह हुआ।
डायल 112 पुलिस पहुंची
डायल-112 पर कॉल करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर अखिल शुक्ला अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत पीसीआर वैन से बिसरख सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने अपने एक मित्र का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हालत गंभीर होने के कारण अखिल को जिला अस्पताल सेक्टर-39 रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनके पास से कोई जहरीला पदार्थ मिला है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी।
कोई सुसाइड नोट नहीं
कोतवाली ईकोटेक-3 पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से भी अब तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शुक्रवार रात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में बड़े वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चोरी की 15 बाइक मिली
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
12 mins agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
1 hr agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
21 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines