Noida News: नोएडा में बड़े वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चोरी की 15 बाइक मिली

Noida News: नोएडा के थाना फेज-1 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 15 चोरी की बाइक बरामद मिली है।

Noida Robbers Arrested
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के थाना फेज-1 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 15 चोरी की बाइक बरामद मिली है। इनमें से 5 वाहन नोएडा और दिल्ली के विभिन्न इलाकों से चोरी किए गए थे।

झुंडपुरा बॉर्डर से गिरफ्तारी
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि आज बंटी और नसीम उर्फ कंचन को सेक्टर-8 नोएडा के झुंडपुरा बॉर्डर से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच के दौरान दोनों ने वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद चोरी की 14 और वाहन बरामद किए गए।

Advertisment

ऐसे करते थे अपराध
जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना बंटी है जो नोएडा-एनसीआर क्षेत्र स्थित रिहायशी कॉलोनियों, सोसाइटियों और कंपनियों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। आरोपियों द्वारा पहले क्षेत्र की रेकी की जाती थी फिर मौका देखकर पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल या स्कूटी का लॉक तोड़कर उन्हें चोरी कर लिया जाता था।

सुरक्षित स्थान पर छिपाते थे
चोरी के बाद ये वाहन सुरक्षित स्थानों पर छिपा दिए जाते थे। समय आने पर उन्हें अपने साथियों की मदद से सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। चोरी से प्राप्त पैसे से आरोपी अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ