Greater Noida News: कार में बेसुध मिले हार्डवेयर इंजीनियर की मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ऑल्टो कार में बेसुध हालत में मिले एक हार्डवेयर इंजीनियर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

crime news

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ऑल्टो कार में बेसुध हालत में मिले एक हार्डवेयर इंजीनियर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने का बताया जा रहा है।

सड़क किनारे खड़ी थी कार
घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में कार्यरत अखिल शुक्ला (36) शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरीना सोसाइटी से कंपनी के लिए निकले थे। दोपहर में गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के पास उनकी ऑल्टो कार काफी देर तक एक ही जगह खड़ी देखकर राहगीरों को संदेह हुआ।

डायल 112 पुलिस पहुंची
डायल-112 पर कॉल करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर अखिल शुक्ला अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत पीसीआर वैन से बिसरख सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने अपने एक मित्र का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
हालत गंभीर होने के कारण अखिल को जिला अस्पताल सेक्टर-39 रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनके पास से कोई जहरीला पदार्थ मिला है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी।

कोई सुसाइड नोट नहीं
कोतवाली ईकोटेक-3 पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से भी अब तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शुक्रवार रात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ