उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की ओर से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। वारदात टोल बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक और फोटो भी वायरल है, जिसमें टोल कर्मचारी एक महिला और अन्य लोगों से अभद्रता करते दिख रहे हैं। टोल प्रबंधन के अनुसार फास्टैग की राशि खत्म होने के बाद महिला से कैश टोल मांगा गया था। इस पर वह भड़क गई और टोल कर्मचारी से बहस करने लगी। न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
टोल कर्मियों में आक्रोश
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और महिला ने टोल बूथ के अंदर घुसकर कर्मचारी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला ने टोल कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। घटना के बाद टोल कर्मियों ने आक्रोश जताया। इस मामले में टोल कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की है। टोल प्रबंधन के अनुसार अगर फास्टैग में बैलेंस नहीं है तो कैश टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों का उल्लंघन कर कर्मचारी से मारपीट कर डाली।
हाईवे पर लगा जाम
टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस को अभी किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। विवाद के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 55 लाख गाड़ियां अवैध घोषित
यह भी पढ़ें:15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन में बढ़ेगी गर्मी; मौसम विभाग का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
13 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines