छुआ तो मर्डर करा दूंगी...', सुहागरात पर दुल्हन ने धमकाया तो दूल्हे ने लिए बड़ा फैसला

Bride Threatens Groom: सुहागरात पर दूल्हे को धमकाने का मामला सामने आया है। दूल्हे के परिजनों ने उसकी दुल्हन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं दूल्हे ने समझदारी दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया और पुलिस की मौजूदगी में शांति से विवाद का निपटारा किया।

bride threatens groom

Credit- AI

सौरभ राजपूत, राजा रघुवंशी और केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर के लड़कों में दहशत फैला दी है। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देखने को मिला, जहां दुल्हन ने सुहागरात पर ही दूल्हे को धमका दिया तो दूल्हा डर गया और उसने खुद को बचाने को लिए एक बड़ा फैसला ले लिया। दुल्हन ने दूल्हे को धमकी दी कि अगर उसने उसे हाथ लगाया, टच किया या छुआ तो वह उसकी हत्या कर देगी। दुल्हे ने बिना देर किए अपनी दुल्हन के प्रेमी को बुलाया और उसे उसके साथ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को किसी और की अमानत बताया

मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है और चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने मामले की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि हापुड़ निवासी युवक की शादी मेरठ निवासी युवती से हुई, लेकिन युवती किसी और से प्रेम करती थी तो सुहागरात पर ही उसने अपने दूल्हे को धमकी दे दी कि वह किसी और की अमानत है। अगर उसने उसे हाथ लगाया तो वह उसकी हत्या करा देगी। दूल्हा डर गया और अपने ससुराल वालों को बुलाकर सारी बात बताई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

25 जून 2026 को हुई थी दोनों की शादी

दूल्हे ने अपने माता-पिता को भी अपनी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में बताया तो उसके पिता ने महिला थाने में शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके बेटे की शादी 25 जून 2026 को मेरठ के एक गांव की युवती से हुई थी। लेकिन सुहागरात को ही दुल्हन ने उनके बेटे को धमका दिया। उसने अपने प्रेम संबंध के बारे में बताते हुए हाथ लगाने पर हत्या कराने की धमकी दी। जब से वह घर आई है, लगातार फोन पर किसी से बात करती है। उसे सास-ससुर और परिवार का लिहाज नहीं है।

विज्ञापन

28 जून को प्रेमी के साथ भेज दी युवती

शिकायत में बताया गया कि जब उन्होंने बेटे के ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने कहा कि हमारी बेटी को यहां छोड़ जाओ, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ससुराल वालों के रवैया और दुल्हन की धमकी से डरे सहमे बेटे ने 28 जून को अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। युवती भी खुशी-खुशी प्रेमी के साथ चली गई और विवाद शांति से निपट गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ