Hapur Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा (Hapur Accident) हो गया। एक तेज रफ्तार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को तालाब से निकाल लिया है। साथ ही चारों के शव भी बरामद कर लिए हैं।
और पढ़िए –Lakhimpur Kheri Case: सुप्रीम कोर्ट में आशीष मिश्रा की याचिका पर सुनवाई, UP सरकार ने दिया ये जवाब
हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसा हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के समाना गांव के पास हुआ। जिला पुलिस ने बताया कि देर रात रात चार लोग एक एक होंडा सिटी कार से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1615924293942280193
ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा
पुलिस ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस हादसे की सूचना मिली, वैसे ही भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। हापुड़ पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान हापुड़ निवासी राहुल, हारून, शौकीन और अरुण के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि ये सभी नोएडा में नौकरी करते थे। ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।
और पढ़िए –Badrinath Temple: दिन-रात धंसता जा रहा है जोशीमठ, क्या बद्रीनाथ यात्रा पर पड़ेगा असर?
गांववालों ने रास्ता रोककर लगाया जाम
वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह तालाब में कार के पहियों को देखा था। इसके बाद गांव वालों ने इकट्ठा होकर को तालाब से निकाला, तो उसमें चारों युवकों के शव निकले। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते पर जाम लगा दिया। कई घंटों तक शवों को उठने नहीं दिया। डीएम और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
15 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
18 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines