Hamirpur Domestic Violence : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने अपनी 4 महीने की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों को ही बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद से महिला का पति घर से फरार चल रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे परिवार वालों ने लपटें उठती देखीं उन्होंने चीख-पुकार मचाई और पड़ोसियों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के अलरा गौरा गांव की है।
चार साल पहले हुई थी शादी
महिला की पहचान किरण (26) के रूप में हुई है। उसके मायके वालों का कहना है कि किरण अपनी ससुराल में खुश थी। पता नहीं क्यों उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार किरण की 4 साल पहले उत्तम सिंह राजपूत के साथ हुई थी। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद से ही उत्तम सिंह फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आज होना था बेटी का मुंडन
किरण की मां सुखवती ने कहा कि मेरी बेटी 2 दिन पहले ही मायके से ससुराल गई थी। आज यानी सोमवार को किरण की बेटी आराध्या का मुंडन संस्कार होना था। उसी की तैयारी चल रही थी लेकिन इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई। बताया जा रहा है कि जब किरण ने आग लगाई तब उसका पति वहीं था लेकिन उन्हें बचाने की जगह वह वहां से भाग गया।
ये भी पढ़ें: ‘मौलाना बना हैवान’…14 साल की लड़की को 4 महीने बनाया हवस का शिकार
ये भी पढ़ें: संसद जाऊंगा, मोदी से टकराऊंगा; बाइक चोरी होने के बाद खूब भड़का बुजुर्ग
ये भी पढ़ें: शक्ति प्रदर्शन करना पड़ा भारी, आचार संहिता उल्लंघन में फंसे बृजभूषण सिंह
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
21 mins agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
2 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
3 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
8 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
19 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
20 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
21 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
22 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines