---विज्ञापन---

‘मौलाना बना हैवान’…14 साल की लड़की को 4 महीने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो दवाई खिलाई

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर (Kanpur) में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मस्जिद के मौलाना ने 14 साल की लड़की को 4 महीने तक हवस का शिकार बनाया। उसे तीन माह की गर्भवती होने पर दवा खिला दी। जिसके बाद लड़की की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।

---विज्ञापन---

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में एक मौलाना ने किशोरी को बहला फुसला कर उसका रेप कर दिया। मौलाना लगातार किशोरी से चार माह तक दुष्कर्म की वारदात करता रहा। इसके बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसको गर्भपात की दवा दे दी। जिससे किशोरी की हालत खराब हो गई। उसको हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। मामला शहर के नौबस्ता थाना एरिया का है। किशोरी मजदूर परिवार से संबंद्ध है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सोनू हाफिज किशोरी के घर के सामने पड़ने वाली मस्जिद का मौलाना बताया जा रहा है।

सोनू 14 साल की किशोरी को अपने घर में खाने की चीजों का लालच देकर घर में बुलाता था। फिर आरोपी किशोरी से रेप करता। इसका जब विरोध किया गया, तो पीड़िता को आरोपी ने परिवार समेत मारने की धमकी दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-“DHOOM” फिल्म देख आया आइडिया और 4 दोस्त बन गए लुटेरे, चलती बाइक पर बदलते थे कपड़े

इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसका पता लगने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दी। जिसके बाद लड़की की तबियत अधिक खराब हो गई। परिजनों को ईद के दिन किशोरी की तबियत बिगड़ने पर इसका पता लगा। लड़की ने रो-रोकर अपनी सच्चाई बयां की। जिसके बाद आरोपी की करतूतों का पता लगा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

जिसके बाद पीड़िता को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पता लगा कि लड़की 3 माह की गर्भवती है। परिजनों को होश फाख्ता हो गए। बाद में नौबस्ता थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मामले की पुष्टि कानपुर के डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने की है। जिन्होंने बताया है कि आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में पर्चा किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 14, 2024 01:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola