---विज्ञापन---

महिला ने 4 महीने की बच्ची को सीने से लगाया और लगा ली आग, घटना के बाद पति हुआ घर से फरार

Hamirpur Domestic Violence: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने अपनी 4 महीने की बच्ची के साथ खुद को आग के हवाले कर लिया। आज ही उसकी बेटी का मुंडन होना था। वहीं, घटना के बाद से महिला का पति गायब चल रहा है। महिला के मायके वालों ने उसके खुश होने की बात कही है लेकिन गांव में चर्चा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

---विज्ञापन---

Hamirpur Domestic Violence :  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने अपनी 4 महीने की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों को ही बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद से महिला का पति घर से फरार चल रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे परिवार वालों ने लपटें उठती देखीं उन्होंने चीख-पुकार मचाई और पड़ोसियों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के अलरा गौरा गांव की है।

---विज्ञापन---

चार साल पहले हुई थी शादी

महिला की पहचान किरण (26) के रूप में हुई है। उसके मायके वालों का कहना है कि किरण अपनी ससुराल में खुश थी। पता नहीं क्यों उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार किरण की 4 साल पहले उत्तम सिंह राजपूत के साथ हुई थी। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद से ही उत्तम सिंह फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आज होना था बेटी का मुंडन

किरण की मां सुखवती ने कहा कि मेरी बेटी 2 दिन पहले ही मायके से ससुराल गई थी। आज यानी सोमवार को किरण की बेटी आराध्या का मुंडन संस्कार होना था। उसी की तैयारी चल रही थी लेकिन इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई। बताया जा रहा है कि जब किरण ने आग लगाई तब उसका पति वहीं था लेकिन उन्हें बचाने की जगह वह वहां से भाग गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मौलाना बना हैवान’…14 साल की लड़की को 4 महीने बनाया हवस का शिकार

ये भी पढ़ें: संसद जाऊंगा, मोदी से टकराऊंगा; बाइक चोरी होने के बाद खूब भड़का बुजुर्ग

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शक्ति प्रदर्शन करना पड़ा भारी, आचार संहिता उल्लंघन में फंसे बृजभूषण सिंह

First published on: Apr 15, 2024 09:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola