हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टला राजस्थान जैसा एक और हादसा! दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग; जिंदा जला ड्राइवर

Hamirpur Truck Accident : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दो ट्रकों में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलाकर मौत हो गई है।

विज्ञापन

Hamirpur Truck Accident : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीती रात NH 34 पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों की भिड़ंत हुई, भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद भयंकर जाम लग गया और सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंच गई थी लेकिन तब तक स्थिति भयंकर हो चुकी थी।

एनएच 34 पर दो ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे थे। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास पेट्रोल पंप के सामने दोनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। भीषण टक्‍कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि टक्‍कर की आवाज दूर तक सुनाई दी।

जिंदा जल गया ड्राइवर

आग लगने के बाद दोनों ट्रक बुरी तरह जलने लगे। घटना के बाद बचाव के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि डंपर ड्राइवर व खलासी गाड़ी लेकर भाग निकले, जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर केबिन में जिंदा जल गया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क हादसा रात करीब 9 बजे सुमेरपुर मंडी समिति के पास हुआ था। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंच गई थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लग गई थी, तभी कबरई से कानपुर की ओर जा रहा एक गिट्टी लदा डंपर जल रहे ट्रकों से टकरा गया। हालांकि डंपर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : झांसी में अश्लील फिल्म देखते पकड़े गए गुरुजी, पोल खुली तो छात्र का सिर दीवार से मारा

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुर्घटना पेट्रोल पंप के पास हुई। ट्रक में आग भी लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के दौरान एक ट्रक में ड्राइवर सीट पर ट्रक ड्राइवर जला हुआ मिला।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola