झांसी में अश्लील फिल्म देखते पकड़े गए गुरुजी, पोल खुली तो छात्र का सिर दीवार से मारा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी में स्कूल टीचर द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है।

Jhansi Crime News

Jhansi Crime News

विज्ञापन

UP News: यूपी के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा, क्योंकि उसने क्लास में टीचर को मोबाइल पर पोर्न देखते पकड़ लिया। मामले में बच्चे के पिता ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दूसरी के छात्र को उसके टीचर ने बेरहमी से पीटा। छात्र के पिता ने बताया कि बेटा स्कूल गया था। स्कूल के अध्यापक कुलदीप यादव क्लास में मोबाइल पर पोर्न देख रहे थे, जिसे देखकर बच्चे आपस में बात करने लगे। इससे नाराज शिक्षक कुलदीप यादव ने उनके बेटे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। छात्र के पिता ने आगे बताया कि छात्र के बाल पकड़कर उसके सिर को दीवार से मारा। इतना ही नहीं इस दौरान शिक्षक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मारपीट के कारण छात्र को गंभीर चोटें आई।

विज्ञापन

छात्र को बेरहमी से पीटा

छात्र ने घर आकर यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद छात्र के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया। शिक्षक ने उसके बालों को पकड़कर दीवार से मारा। जिससे उसके कान में दर्द हो रहा है। इतना ही डंडे से भी पीटा गया। छात्र के पिता ने बताया कि वे खेत पर काम कर रहे थे, शाम को घर आया तो बच्चे को लेकर थाने पहुंचा।

आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में

मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया पूंछ स्कूल में मारपीट का मामला सामने आया है। 8 साल के बच्चे को उसी की क्लास में बेरहमी से पीटा गया। मामले में परिवार की ओर से तहरीर मिली है। फिलहाल आरोपी टीचर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ