Haldwani Violence Updates : उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित बनभूलपुरा इलाके में एक अवैध मदरसे को ढहाने को लेकर हुई हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 50 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बीते गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अदालत के आदेश पर चलाया गया था।
छतों से की गई पत्थरबाजी, कई हुए थे घायल
अधिकारियों ने घटना को लेकर बताया कि अभियान के दौरान छतों से पत्थरबाजी की गई थी, जिसे लेकर माना जा रहा है कि पत्थर पहले से इकट्ठे कर लिए गए थे। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में 100 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को चोट आई है। घायल होने वाले लोगों में कई प्रशासनिक अधिकारी, म्युनिसिपल कर्मचारी और पत्रकार भी शामिल हैं।
5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने वाले लोगों ने पुलिस स्टेशन को भी घेर लिया था और इसके बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने बताया कि इस हिंसा में कथित संलिप्तता को लेकर लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को इलाके में हिंसा की कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
बनभूलपुरा क्षेत्र में अभी भी लगा हुआ कर्फ्यू
हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब बाहरी इलाकों से इसे हटा दिया गया है, लेकिन बनभूलपुरा इलाके में अभी भी कर्फ्यू है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर में 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस का कहना है कि प्रभावित इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है और फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
ये भी पढ़ें: 2019 के बाद से कितनी बढ़ी मतदाताओं की संख्या?
ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान को मिलेगा पहला निर्दलीय प्रधानमंत्री?
ये भी पढ़ें: आपने देखी पाकिस्तानी मिर्जापुर? वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines