चीखें सुनाई दीं, पर धुंध में दिखा नहीं… गड्ढे में गिरे शख्स की मौत; पिता से आखिरी कॉल पर कहा- मैं डूब रहा हूं, बचा लीजिए

Greater Noida Yuvraj Mehta Death: नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के प्रभारी सर्वेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि युवराज मेहता नामक शख्स के कार समेत 70 फीट गहरे पानी से गड्ढे में गिर गए थे.

Yuvraj Mehta

Yuvraj Mehta

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में छाई जीरो विजिबिलिटी वाली घनी धुंध गुरुग्राम के टेक्निशियन के लिए काल बन गई. घटना बीती रात सेक्टर 150 में हुई, जब गुरुग्राम से 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ता नजर नहीं आया और उनकी कार नाले की बाउंड्री से टकराकर 70 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें भरे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई. युवराज ने दम तोड़ने से पहले आखिरी फोन अपने पिता को फोन किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार

नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के प्रभारी सर्वेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि युवराज मेहता नामक शख्स के कार समेत 70 फीट गहरे पानी से गड्ढे में गिर गए थे. लोगों ने उनकी कार को जल निकासी बेसिनों को अलग करने वाली पहाड़ी से टकराकर नीचे गिरते देखा था. लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. साथ ही युवराज को कार से निकालने की कोशिश भी की, लेकिन वे नाकाम रहे. पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेश से पहले युवराज दम तोड़ चुका था और फिर कार से उसका शव मिला.

पिता से जान बचाने को कहा था

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार के अनुसार, पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच युवराज के पिता राजकुमार उसका नंबर ट्रेस करते हुए हादसास्थल तक पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि युवराज ने उन्हें कॉल किया था और उसने ही हादसास्थल के बारे में बताते हुए कहा था कि वह डूब रहा है, लेकिन वह मारना नहीं चाहता, इसलिए उसे आकर बचा लूं और इतना कहते ही पिता राजकुमार बेहोश हो गए. जब तक उन्हें होश आया, पुलिस युवराज के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे चुकी थी.

विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

वहीं घटनाक्रम से लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि हादसा सड़क पर रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण हुआ है, जो सरकार की लापरवाही का नतीजा है. मृतक युवराज के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें युवराज की मौत के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया है. शिकायत में बताया गया है कि न तो सर्विस रोड पर कहीं भी रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही नालों को कवर किया, जिस वजह से युवराज हादसे का शिकार हुआ. रिफ्लेक्टर और साइनबोर्ड लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

5 घंटे में निकाली गई गड्ढे से कार

बता दें कि स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों के मदद से 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार को बाहर निकाला, जिसके अंदर युवराज का शव मिला. वहीं लोगों के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद आक्रोश बढ़ता देखकर प्रशासन ने गड्ढे को कूड़े से भर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ