Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण द्वारा जारी की गई भूखंड योजना के अंतर्गत 26 सितंबर को ई-नीलामी आयोजित की जाएगी. यह नीलामी आठ हजार वर्गमीटर तक के औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए की जा रही है. प्राधिकरण को इस श्रेणी में कुल 528 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 408 आवेदन प्रारंभिक जांच में पात्र पाए गए है. शेष आवेदनों में से 52 पर आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण प्रक्रिया में है.
नीलामी में 37 भूखंड होंगे आवंटित
यमुना प्राधिकरण की योजना में आठ हजार वर्गमीटर तक के कुल 37 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. इस श्रेणी के सभी भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है. यानी 408 में से 37 लोगों की ही किस्मत चमकेगी.
आपत्तियों का निस्तारण अंतिम चरण में
प्राधिकरण द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों से आपत्तियां मांगी गई थी. ईमेल के माध्यम से प्राप्त 52 आपत्तियों पर अब अंतिम निर्णय लिया जाना शेष है. प्राधिकरण के एसीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण पूर्ण होने के बाद पात्र आवेदकों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. इसके बाद सभी पात्र आवेदकों को 26 सितंबर को ई-नीलामी में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
13 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines