Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 87वीं बोर्ड बैठक आज हुई. बैठक की अध्यक्षता औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने की, जबकि सीईओ राकेश कुमार सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में ओटीएस को मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा शहर में हाईड्रोजन बस चलने पर सहमति बन गई है.
लंबित मामलों का होगा निपटारा
लंबित मामलों के निपटाने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) पॉलिसी 2025-02 लागू की गई. अब तक 5725 आवेदनों में अधिकांश का निस्तारण हो चुका है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 रखी गई है. सेक्टर-17, 22 और 25 में आवंटन कार्य जारी है.
औद्योगिक सेक्टर और मेडिकल डिवाइस पार्क
सेक्टर-28 के मेडिकल डिवाइस पार्क में 350 एकड़ में निर्माण तेजी से चल रहा है. 203 औद्योगिक प्लॉट में से 101 का आवंटन पूरा हो चुका है, जबकि 53 निवेशक निर्माण कार्य शुरू कर चुके हैं. इस काम में और तेजी लाने के लिए कहा गया है.
अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई
प्राधिकरण ने अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने का भी फैसला किया है. अब तक 1200 करोड़ से अधिक भूमि अवैध कब्ज से मुक्त कराई जा चुकी है. आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेजी से चलाया जाएगा.
60 दिन में करना होगा निर्माण
यमुना प्राधिकरण में जिन लोगों का प्लाॅट है उन लोगों को 60 दिनों में उस पर कम्पलीशन निर्माण करना होगा अन्यथा की स्थिति प्राधिकरण के पास आवंटन रद्द करने का अधिकार सुरक्षित होगा.
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines