Greater Noida News: यमुना सिटी के महाबलीपुरम गांव में दो पक्षों के बीच छोटी सी बात इतनी बढ़ गई कि मामले में 19 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हो गई। आप भी कारण जानकर हैरान हो जाएंगे कि आखिर इतनी छोटी सी बात पर कैसे इतने लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। हुआ दरअसल यूं कि गांव के एक पक्ष के युवक शराब पीने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों पर कमेंट करने लगे। यह बात दूसरे पक्ष को अच्छी नहीं लगी। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट की और पथराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया।
दारोगा ने दर्ज कराया केस
इस मामले में जेवर कोतवाली में तैनात दारोगा धीरेंद्र सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। उनके द्वारा कहा गया है कि वह गश्त करते हुए रात को महाबलीपुरम गांव में पहुंचे। उन्होंने देखा कि दो पक्षों के लोग आपस में मारपीट व पथराव कर रहे है। देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे है। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो भी दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से लड़ते रहे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। मामला शांत होते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
मामले में पुलिस ने राजू, शुभ, नमन, रवि, गौरव, हरीश, गौरव, श्याम, निरंजन, नीरज, गोपाली, प्रमोद, निखिल, कलुआ, कृष्णा, लाल बहादुर, ऋतिक, संगम, चंचल व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
छोटे मामले बन जाते है बड़े
यदि पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नहीं संभाला होता तो यही छोटी घटना बड़ी बन सकती थी। पर्व में रबूपुरा व जेवर में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है जब मारपीट से शुरू हुआ मामला बाद में हत्या की घटना में तब्दील हो गया हो। इस मामले में पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मामले को शांत करा दिया।