Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी से संदिग्ध हालातों में लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन परिजन अब भी बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे है. पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन युवक की गुमशुदगी रहस्य बनी हुई है.
15 अगस्त को हुआ था लापता
लापता युवक की पहचान राघव दीक्षित के रूप में हुई है वह अपने परिवार के साथ सोसायटी में रहता था. 15 अगस्त 2025 को राघव के पिता अजय कुमार दीक्षित पत्नी और बेटी के साथ उत्तराखंड के लैंसडाउन घूमने गए थे जबकि राघव अपनी दादी के साथ घर पर था. इसी दौरान राघव का बचपन का दोस्त आदित्य पांडे घर आया. वह राघव को अपने साथ ले गया. शाम को जब पिता ने बेटे से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह पार्टी में जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास 632 एकड़ में बनेगी गोल्फ सिटी, थीम और मनोरंजन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्र
दो दिन बाद मिली गुमशुदगी की खबर
घटना के दो दिन बाद 17 अगस्त को राघव के दोस्त आदित्य ने राघव के ही मोबाइल नंबर से कॉल कर उसके पिता को सूचना दी कि राघव अचानक लापता हो गया है. इसके बाद से परिजनों की चिंता बढ़ गई. 21 अगस्त को आदित्य पांडे ने राघव का फोन और बाइक उसके घर पर वापस लौटा दिए. तब से अब तक राघव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजन लगातार पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है.
पुलिस जांच के दायरे में कई पहलू
परिजनों ने बिसरख कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न एंगल्स से जांच कर रही है और जल्द ही कोई ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में 9.44 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर दबोचा, फर्जी दस्तावेज और बैंक एनओसी से रची थी साजिश
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
4 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
6 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
12 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
13 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
14 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
14 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines