Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 बी स्थित एसकेए ग्रीन आर्च अपार्टमेंट के सामने बुधवार को हैवी ट्रैफिक रहा। इस जाम में कई स्कूल बसें व अन्य वाहन फंस गए। गलत दिशा में चलने वाले वाहन जाम का कारण बनते है। सोसायटी के लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जाम के कारण लोगों को रोजाना दिक्कत होती है।
SKS World School की बसे जाम में फंसती है
सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि पड़ोस में ही SKS World School है। स्कूल बसे रोजाना सुबह व दोपहर के समय जाम में फंस जाती है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को इससे दिक्कत होती है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि करीब आधा दर्जन से अधिक बसों की स्पीड धीमी है। इसका कारण है कि जाम लगा हुआ है।
चालान करने की उठी मांग
लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालक जो कि जाम का कारण बनते है उन पर हैवी चालान की पेनाल्टी लगाई जानी चाहिए। यदि ऐसा होगा तभी लोग गलत दिशा में वाहन चलाने से बचेंगे। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालक ही जाम का कारण बन रहे है।
इस वजह से लगता है जाम
सोसायटी के सामने एक चैराहा सा है। वहां पर चारों तरफ से वाहन आते है। ऐसे में एक तरफ की लेन पर चारों तरफ से वाहन आकर एकत्र हो जाते है। इससे वाहनों की स्पीड धीमी हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। जाम की वजह से बच्चे स्कूल व लोग आफिस पहुंचने में लेट हो जाते है।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
55 mins agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
8 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines