Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज 1 सोसायटी में छाया पानी संकट, हजारों परिवार हुए परेशान
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी के अलग-अलग टावरों में रहने वाले निवासियों के सामने पानी का संकट छा गया है। सोसायटी में कुल 52 टावर है जिसमें 8 हजार से ज्यादा फ्लैट बने है। सोसायटी में पानी नहीं आने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां कोई न कोई समस्या लगी रहती है। लोगों ने सोसायटी के ग्रुप पर आवाज उठाई है कि पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
सोसायटी में रहने वाले समीर भारद्वाज ने बताया कि उन लोगों ने जब मेंटेनेंजस आफिस में संपर्क किया तो बताया कि मोटर खराब हो गई है। इस वजह से पानी की समस्या हो रही है। उनका कहना है कि कभी मोटर खराब होने तो कभी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सप्लाई न आने की बात कहकर निवासियों को परेशान किया जाता है। उनका कहना है कि कई दिनों से सोसायटी में पानी की समस्या बनी हुई है।
सुबह के समय सोसायटी में पानी नहीं आने से आफिस व स्कूल जाने वालों को दिक्कत हुई। किचन में पानी नहीं आने की वजह से खाना नहीं बन सका। इसके अलावा लोगों को बिना नहाए ही आफिस जाना पड़ा। यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पूर्व भी ऐसी समस्या सोसायटी में हो चुकी है।
सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी में रहना लोगों के लिए आफत साबित हो रहा है। कुछ दिन पहले भी सोसायटी की बिजली एनपीसीएल की तरफ से काट दी गई है। सोसायटी का डेढ़ करोड़ का बिल बकाया था। अब सोसायटी के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: