Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक से चारमूर्ति चौक तक आने-जाने वाले वाहन चालकों को अगले 4 दिनों तक भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है. गंगाजल पाइपलाइन के मेंटेनेंस कार्य और अंडरपास निर्माण के चलते इस क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा. ऐसे में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर सहयोग बनाए रखने की अपील की है.
आज से 15 नवंबर तक चलेगा काम
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण 12 से 15 नवंबर तक चारमूर्ति अंडरपास (हल्दीराम रेस्टोरेंट के सामने) गंगाजल पाइपलाइन को एमएस ट्रेन्सलेस कनेक्शन से जोड़ने का काम करेगा. इस दौरान गाजियाबाद (तिगरी) से चारमूर्ति चौक की ओर आने वाले वाहनों को सीमित लेन से होकर गुजरना होगा. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनावश्यक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
अंडरपास निर्माण से बढ़ी परेशानी
गौर चौक से सूरजपुर की ओर जाने वाला अंडरपास हिस्सा पहले ही तैयार हो चुका है, जबकि तिगरी गाजियाबाद दिशा में निर्माण काम अब भी जारी है. खुदाई के कारण सुबह 8 से 11 बजे और शाम 6 से 9 बजे के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं. अब पाइपलाइन मेंटेनेंस शुरू होने से ट्रैफिक की समस्या और बढ़ने की आशंका है.
डायवर्जन योजना पहले से लागू
चारमूर्ति चौक पर चल रहे अंडरपास निर्माण को देखते हुए पहले से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. गाजियाबाद (तिगरी) से किसान चौक की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद कर सर्विस लेन को अस्थायी मुख्य मार्ग बनाया गया है. इसी तरह दोनों दिशाओं में सर्विस लेन से ही यातायात संचालित किया जा रहा है.
वाहन चालकों के लिए सुझाव
ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि गाजियाबाद, गौर सिटी-1, गौर सिटी-2 और नोएडा सेक्टर-121 की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि मेंटेनेंस कार्य तय समय में पूरा हो जाएगा और 15 नवंबर के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: सेक्टर 142 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो पर कब दूर होगा ब्रेकर, बढ़ा लोगों का इंतजार
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
44 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines