Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली गोल्फ होम्स मार्केट के दुकानदारों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा. लगातार दो दिनों तक बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती के विरोध में उन्होंने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के टेकजोन-4 स्थित कार्यालय का घेराव किया. आक्रोशित व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
2 दिन से कामकाज ठप
दुकानदारों का कहना है कि बिना किसी सूचना के बिजली काट दी गई, जिससे दुकानों में दो दिन तक कामकाज ठप रहा और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. इस संबंध में पीड़ित व्यापारियों ने नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा की.
आंदोलन की दी चेतावनी
अभिषेक कुमार ने एनपीसीएल के टेकजोन-4 कार्यालय में मौजूद अधिकारी इंदरपाल से मिलकर दुकानदारों की शिकायतों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बिना सूचना के बिजली कटौती की गई, तो व्यापारी और निवासी बड़ा आंदोलन करेंगे. उन्होंने यह भी मांग की कि बिजली कटौती से हुए नुकसान की भरपाई एनपीसीएल को करनी होगी.
मल्टी-पॉइंट कनेक्शन न मिलने से भी नाराजगी
दुकानदारों की ओर से चंदन राज ने बताया कि नवंबर 2024 में मल्टी-पॉइंट कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन 9 महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं मिला है. उन्होंने एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर त्यागी के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी बार-बार आश्वासन तो देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती. इससे व्यापारियों को लगातार असुविधा झेलनी पड़ रही है. दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी गई और मल्टी-पॉइंट कनेक्शन प्रदान नहीं किया गया तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में रिटायर्ड आईएएस के घर नेपाल के नौकर ने किया कांड, लाखों की ज्वैलरी लेकर फरार
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines