Noida News: नोएडा में रिटायर्ड आईएएस के घर नेपाल के नौकर ने किया कांड, लाखों की ज्वैलरी लेकर फरार

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवदत्त शर्मा के घर से घरेलू नौकर ने अपने साथियों संग मिलकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया.

Robbery In IAS House Noida

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवदत्त शर्मा के घर से घरेलू नौकर ने अपने साथियों संग मिलकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया. घटना के समय अधिकारी अपनी पत्नी संग लखनऊ में थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ

सेक्टर-39 के जी-2 ब्लॉक में रहने वाले देवदत्त शर्मा पूर्व में मेरठ मंडल के कमिश्नर और नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रह चुके है. मौजूदा समय में वह सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं. करीब दो महीने पहले ही उन्होंने प्रकाश बहादुर नामक नेपाली युवक को घरेलू नौकर के रूप में रखा था.

चोरी की पूरी साजिश सीसीटीवी में कैद

घटना रविवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है जब नौकर प्रकाश ने अपने साथियों को घर बुलाया. सभी आरोपी एक कार से आए और घर के अंदर लॉकर, अलमारी आदि तोड़कर जेवरात और नकदी समेट ली. चोरों की गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं.

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ