ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किस सोसायटी में मेड ने मालिक के घर में दे दी जान, जानें किससे थी परेशान

Greater Noida News : सोसायटी में दीपक पांडे परिवार के साथ रहते है। लंबे समय से उनके यहां पर बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली शिवानी बतौर नौकरानी काम कर रही थी। मंगलवार सुबह नौकरानी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

Suicide

Suicide

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आक्सफोर्ड स्क्वेयर सोसायटी में रहने वाली मेड शिवानी ने मालिक के घर में जान दे दी। शिवानी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

दीपक पांडे के यहां करती थी काम

सोसायटी में दीपक पांडे परिवार के साथ रहते है। लंबे समय से उनके यहां पर बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली शिवानी बतौर नौकरानी काम कर रही थी। मंगलवार सुबह नौकरानी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

Advertisment

मानसिक तनाव में थी शिवानी

पुलिस जांच में पता चला है कि मेड शिवानी पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थी। उसने इसका जिक्र अपने साथी मेड से किया था। ऐसे में आशंका है कि तनाव के चलते ही शिवानी ने जान दी है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोबाइल खोलेगा राज

पुलिस ने मौके से शिवानी का मोबाइल, सोसायटी के सीसीटीवी समेत कई अहम साक्ष्य कब्जे में लिए है। आशंका है कि मेड किसी तरीके के दबाव में तो नहीं थी। उसके पुष्टि करने के लिए पुलिस मोबाइल का डाटा चेक करेगी। मोबाइल से यदि किसी के खिलाफ कोई साक्ष्य मिलता है तो पुलिस उस हिसाब से इस मामले में कार्रवाई करेगी। हालांकि अभी तक पुलिस मामले को आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। मोबाइल का डाटा रिकवर करने की जरूरत पड़ी तो पुलिस यह कदम भी उठाएगी।

फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर की जांच

घटना की सूचना पाकर फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। मामले में जांच की गई। मौके से फिंगर प्रिंट लिए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ