Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में स्ट्रीट डाॅग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. पंचशील ग्रींस-2 सोसायटी में आवारा कुत्तों ने दो लोगों को काट लिया. घटना के बाद से सोसायटी के निवासियों ने रैली निकालकर विरोध जताया. लोगों का कहना है कि स्ट्रीट डाॅग के लगातार हमले से निवासी डरे हुए है. लोग अपने घर से बाहर निकलने में भी डरते है.
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
दोनों पीड़ितों के पैर में कुत्तों ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों का फिलहाल इलाज जारी है. पीड़ितों के परिवार और सोसायटी के अन्य निवासी बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित है.
बच्चों को अकेले बाहर भेजने में डर
निवासियों ने बताया कि अब लोग बच्चों को अकेले पार्क या खेल के लिए भेजने से कतरा रहे है. कई लोगों ने तो हाथ में डंडा लेकर सोसायटी में चलना शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित हमले से बचाव किया जा सके.
नियमों की हो रही अनदेखी
सोसायटी के निवासियों का कहना है कि कुछ लोग सोसायटी के अंदर ही इन कुत्तों को खाना खिलाते हैं, जिससे उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इन कुत्तों का व्यवहार अक्सर आक्रामक हो जाता है, जिससे असुरक्षा और डर का माहौल बन गया है.
रैली निकाल जताया विरोध
आवारा कुत्तों के लगातार बढ़ते आतंक से नाराज होकर सोसायटी के सैकड़ों निवासियों ने रैली निकाली. इस दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर के माध्यम से विरोध जताया और प्राधिकरण से मांग की कि कुत्तों को सोसायटी से बाहर ले जाकर खाना खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
ये भी पढ़ें: नोएडा में सपा नेता के भाई ने सफाईकर्मी पर तानी पिस्टल, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
7 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
8 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
11 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
21 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines