News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Noida News: नोएडा शहर के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में शनिवार को एक फॉरच्यूनर सवार युवक द्वारा सफाईकर्मी पर पिस्टल तानने की घटना सामने आई है. युवक सपा नेता का भाई बताया जा रहा है. मामूली बात पर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी योगेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
होशियापुर गांव में सुबह गलियों में नियमित सफाई का कार्य चल रहा था. इस दौरान एक सफाईकर्मी का कूड़ेदान गली में खड़ी फॉरच्यूनर कार से हल्का-सा टकरा गया. इसी बात पर कार सवार युवक गाड़ी से बाहर आया और सफाईकर्मी को पहले गालियां दी. हाथ उठाया और फिर अपनी कार में बैठते समय पिस्टल दिखाकर धमकाने लगा. मौके पर मौजूद लोग सफाईकर्मी को बचाने और युवक को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक लगातार गुंडागर्दी की भाषा में बात करता रहा.
आरोपी की पहचान योगेश यादव के रूप में हुई है. यह पूरी घटना स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल पर रिकॉर्ड की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में आरोपी की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं.
नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश कर रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अरेस्ट योगेश हैशटैग के साथ लोगों ने वीडियो साझा करते हुए सफाईकर्मी के पक्ष में आवाज उठाई. कुछ यूजर्स ने इसे सामाजिक बंटवारे के तहत किया गया अत्याचार करार दिया है.
नोएडा के डीसीपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: 9,000 करोड़ के Supertech घोटाले में होगा बड़ा एक्शन, CBI ने यूपी-हरियाणा डीजीपी को लिखा पत्र
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।