Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खरीदारों के साथ की गई आर्थिक अनियमितताओं और यूपी रेरा के आदेशों की अनदेखी पर प्रशासन ने सख्त अपनाया है। दादरी तहसील की राजस्व टीम ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एसजेपी इंफ्राकॉन बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया। बिल्डर पर यूपी रेरा की 27 रिकवरी सर्टिफिकेट के तहत करीब 4.84 करोड़ रुपये का बकाया है। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी रकम जमा नहीं की गई।
संपत्ति होगी कुर्क
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब अगला कदम बिल्डर की संपत्ति कुर्क करना और गिरफ्तारी वारंट जारी करना होगा। यूपी रेरा द्वारा खरीदारों के पक्ष में दिए गए आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए जाते है। इन आरसी के माध्यम से जिला प्रशासन की राजस्व टीम बिल्डरों से वसूली करती है ताकि फंसे हुए खरीदारों को न्याय और धनवापसी मिल सके।
बार-बार की नोटिस की अनदेखी
दादरी एसडीएम अनुज नेहरा ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद जब बिल्डर ने भुगतान नहीं किया तो कार्यालय सील करने की कार्रवाई की गई। यदि बिल्डर अब भी राशि जमा नहीं करता है तो कानूनी प्रावधानों के तहत संपत्ति कुर्क की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Ecovillage 1 सोसायटी में निवासी लिफ्ट की समस्या से परेशान, कंपनी ने किया किनारा
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
19 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
20 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines