Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश बनी आफत, जानें किस सोसायटी में गिरी बाउंड्रीवाल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के पास बने गुलशन अवांते निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हो रही खुदाई एक बार फिर खतरा बन गई। तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार सुबह अजनारा होम्स सोसायटी में करीब दस मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल भरभराकर गिर गई, जिससे निवासियों में दहशत का माहौल है।

Wall Collapse Ajanara Homes Society Greater Noida

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के पास बने गुलशन अवांते निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हो रही खुदाई एक बार फिर खतरा बन गई। तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार सुबह अजनारा होम्स सोसायटी में करीब दस मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल भरभराकर गिर गई, जिससे निवासियों में दहशत का माहौल है।

जमीन कई जगह धंसी
निवासियों ने बताया कि गुलशन अवांते साइट पर खुदाई कार्य लगातार नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। जी और एफ टावर के सामने की बाउंड्रीवॉल का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे पार्किंग क्षेत्र की जमीन भी कई जगह से धंस गई। इससे वाहनों और लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

19 मार्च को भी गिरी थी दीवार
निवासियों ने बताया कि यह घटना कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले 19 मार्च को भी इसी स्थान पर दीवार गिर चुकी है। शिकायतों के बावजूद संबंधित प्रोजेक्ट डेवलपर द्वारा न तो दीवार को ठीक से बनाया गया और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

नहीं होती कार्रवाई
स्थानीय लोग लगातार इस मामले को लेकर प्राधिकरण और प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों की मांग है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ