Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिावर देर रात एक मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा फरार होने की कोशिश में पुलिस की घेराबंदी के दौरान पकड़ा गया। दोनों आरोपी ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर दोस्त व मीट व्यापारी खुर्शीद की हत्या की थी।
130 मीटर रोड की तरफ भागे
थाना बिसरख पुलिस टीम रिशाल प्लाजा सेक्टर-3 के पास चेकिंग कर रही थी। तभी 130 मीटर रोड की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। बाइक वापस मोड़कर तेजी से 130 मीटर रोड की तरफ भागने लगे।
फिसलकर गिरी बाइक
पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी बदायूं के रूप में हुई है। उसका साथी अरविंद कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया।
20 अगस्त को की थी हत्या
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 20 अगस्त को अपने एक अन्य साथी संजू के साथ मिलकर ब्लू बॉम बैंक्वेट हॉल के पास खुर्शीद के साथ मारपीट की थी। वह खुर्शीद को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। इलाज के दौरान खुर्शीद की मौत हो गई थी।