हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कैसे करोड़ों की योजना हुई स्वाहा, सुविधा मिलने के बजाय निवासी हो रहे चोट का शिकार, जानें पूरा मामला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन 4 में रहने वाले प्राधिकरण के आफिस के सामने बना पार्क सुविधा देने के बजाय खुद की बदहाली पर रो रहा है। लोग यहां सुविधा लेने के लिए आते है। उनको चोट का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पार्क में टूटा पड़ा पाथवे और पैर में लगी चोट (इनसेट में)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन 4 में रहने वाले प्राधिकरण के आफिस के सामने बना पार्क सुविधा देने के बजाय खुद की बदहाली पर रो रहा है। लोग यहां सुविधा लेने के लिए आते है। उनको चोट का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया है। निवासी ने News 24 से पूरी कहानी बयां की है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि करोड़ों की योजना पानी में स्वाहा हो गई है।

सचिन गुप्ता ने बताई दर्दभरी कहानी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले सचिन गुप्ता ने बताया कि यह टेकजोन 4 क्षेत्र का एकमात्र बड़ा सार्वजनिक पार्क है, लेकिन इसमें देखरेख का पूरी तरह अभाव है। उन्होंने बताया कि पार्क में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के घूमने के लिए जो पाथवे टाइल्स से बना हुआ है, वह बारिश और जलभराव के कारण जगह-जगह से टूट चुका है। टहलते समय वह खुद इस पाथवे से गिर गए। उनको पैर में गंभीर चोट लगी है। उनके अलावा कई अन्य लोग भी इस पर गिरकर चोटिल हो चुके है। कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। यह एक गंभीर समस्या बनकर उभर रहा है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

शो पीस बनी मशीनें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पार्क में ओपन जिम के लिए लगाई गई मशीनें अब शो पीस बनकर रह गई हैं। कई मशीनों के पार्ट्स चोरी हो चुके हैं। बाकी पर जंग लग चुका है। उपयोग की स्थिति में ना होने के बावजूद इन मशीनों की मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है। लोगों का कहना है कि पार्क अथॉरिटी कार्यालय के सामने स्थित है, इसके बावजूद ऐसी स्थिति है।

विज्ञापन

बारिश में और गंभीर हो जाती है स्थिति

इस पार्क की स्थिति बारिश के मौसम में और भी गंभीर हो जाती है। बारिश के दौरान यहां बड़ी-बड़ी घास उग जाती है। यहां आने वाले लोगों को डर सताता है कि कही कोई जंगली कीड़ा न काट लें। समय से घास की कटाई नहीं की जा रही है।

निवासी ने की मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की मांग है कि टूटे पाथवे को जल्द मरम्मत कराया जाए। ओपन जिम की मशीनों को दुरूस्त किया जाए। पार्क की लगातार साफ सफाई होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगाकर यहां होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: Swiggy डिलीवरी ब्वाय ने सोसायटी में ऐसा क्या कर दिया कि सोशल मीडिया पर हो रही थू थू

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola