Greater Noida News: Swiggy डिलीवरी ब्वाय ने सोसायटी में ऐसा क्या कर दिया कि सोशल मीडिया पर हो रही थू थू

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की लाॅ रेजिडेंसिया सोसायटी में स्विगी डिलीवरी ब्वाय ने डिलीवरी देने के दौरान पार्किंग में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। यह घटना इस वजह से चर्चा की विषय बन गई है क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Swiggy

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की लाॅ रेजिडेंसिया सोसायटी में स्विगी डिलीवरी ब्वाय ने डिलीवरी देने के दौरान पार्किंग में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। यह घटना इस वजह से चर्चा की विषय बन गई है क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आनलाइन विश्वसनीय ऐप माने जाने वाले स्विगी डिलीवरी ब्वाय की इस हरकत ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है। स्विगी एक आनलाइन फूड डिलीवरी ऐप है।

विज्ञापन

बाइकर्स गैंग से जोड़कर की कार्रवाई की मांग

पीड़ित वरूण श्रीवास्तव ने इस मामले में आशंका जाहिर की है कि डिलीवरी ब्वाय की यह हरकत इस ओर इशारा कर रही है कि वह किसी बाइकर्स गैंग का सदस्य है। यह गैंग बाइक चोरी करता होगा। यह कहते हुए पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

डिलीवरी ब्वाय द्वारा सोसायटी से जूते, शीशा समेत कई अन्य सामान चोरी करने का मामला पहले भी आ चुका है। अब एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आने पर डिलीवरी कंपनी की विश्वसनीयता कठघरे में है। लोग विश्वास करके इस ऐप के माध्यम से आनलाइन फूड आर्डर करते है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा न होती तो बन जाता रहस्य

जिस जगह स्कूटी खड़ी थी। उस जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। ऐसे में चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यदि यह घटना कैमरे में कैद नहीं हुई होती तो रहस्य बनकर रह जाता कि स्कूटी से मोबाइल स्टैंड और साइड मिरर कौन चोरी करके ले गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ