Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हलक में जान, सोसायटी के सामने टूटा नाले का चैंबर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के सामने नई तरीके की समस्याएं सामने आ रही है। कभी सोसायटी के अंदर बिजली काट दी जाती है तो कभी पानी की सप्लाई अचानक बंद हो जाती है। अब सोसायटी के सामने बने नाले का चैंबर टूट गया है।

Greater Noida West Naale Breakdown

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के सामने नई तरीके की समस्याएं सामने आ रही है। कभी सोसायटी के अंदर बिजली काट दी जाती है तो कभी पानी की सप्लाई अचानक बंद हो जाती है। अब सोसायटी के सामने बने नाले का चैंबर टूट गया है। दो चैंबर टूटने से खतरा बना हुआ है कि रात के समय कोई पैदल चलने वाला व्यक्ति नाले में न गिर जाए। इससे संबंधित फोटो निवासियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है।

ईकोविलेज 1 सोसायटी के सामने का मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी के सामने बने नाले के दो ढक्कन टाइप के चैंबर सरिया से टूटकर नीचे गिर गए है। इस नाले को ढकने के लिए लगे चैंबर का इस्तेमाल कई बार लोग रात के समय सड़क पार करने व पैदल चलने के लिए करते है। ऐसे में समय रहते इसको ठीक कराना जरूरी है।

निवासी बोले, जल्द हो दुरूस्त

सोसायटी में रहने वाले समीर भारद्वाज ने बताया कि इसको जल्द से जल्द दुरूस्त करने की जरूरत है, अन्यथा कोई भी हादसा यहां हो सकता है। उन्होंने जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए समस्या को संबंधित तक पहुंचाने का काम किया है। उनका कहना है कि निर्माण क्वालिटी में होने वाले समझौते के चलते कई बार समय से पूर्व निर्माण कार्य में कमी आने लगती है। इसी के तहत नाले पर लगा यह चैंबर टूट कर गिर गया है।

कई बार गिर चुके है लोग

नाले को ढकने के लिए लगने वाले चैंबर टाइप के ढक्कन के टूटने से कई बार पूर्व में भी घटनाएं हो चुकी है। पिछले वर्ष ग्रेनो वेस्ट में ही डी मार्ट के समीप नाले के खुले होने के वजह से एक कार उसमें जा गिरी थी। इसके अलावा नाले के खुले होने के चलते जानवरों के भी गिरने के मामले कई बार सामने आ चुके है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ