Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में नई पेरिफेरल रोड से किस-किस रूट पर होगा फायदा?

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी क्षेत्र में बन रहे जिले के पहले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) को शहर की प्रमुख सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी देने पर काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस हब को जोड़ने के लिए 60 मीटर चौड़ी पेरिफेरल सड़क का निर्माण कराने जा रहा है।

Greater Noida road

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी क्षेत्र में बन रहे जिले के पहले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) को शहर की प्रमुख सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी देने पर काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस हब को जोड़ने के लिए 60 मीटर चौड़ी पेरिफेरल सड़क का निर्माण कराने जा रहा है, जिसकी शुरुआत सितंबर के महीने से होगी। इसका टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दो चरणों में होगा निर्माण

पेरिफेरल सड़क का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। जुनपत से थापखेड़ा तक डेढ़ किलोमीटर लंबा हिस्सा पहले चरण में तैयार होगा। इस हिस्से पर अनुमानित 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ जल निकासी व्यवस्था के लिए सड़क के किनारे नाली का भी निर्माण किया जाएगा।

Advertisment

दूसरे हिस्से में पाली आरओबी से थापखेड़ा

पेरिफेरल सड़क के दूसरे हिस्से में पाली रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) से थापखेड़ा तक दो किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य पहले से ही प्रगति पर है। इससे पूरे क्षेत्र को बेहतर संपर्क मिलेगा। लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। यह सड़क सीधे बोड़ाकी से जुड़ेगी।

बोड़ाकी में बन रहा ट्रांसपोर्ट हब

बोड़ाकी गांव के पास 358 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब भविष्य में ग्रेटर नोएडा के प्रमुख परिवहन केंद्र के रूप में उभरेगा। यहां एक ही छत के लिए ट्रेन, मेट्रो व बस की सेवा उपलब्ध होगी। यहां से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, बिहार और पश्चिम बंगाल तक ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां 13 प्लेटफार्म बनेंगे। जहां से 70 ट्रेनों का संचालन होगा।

विज्ञापन

105 रोड से जुड़ेगी 60 मीटर सड़क

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव ने बताया कि पेरिफेरल सड़क को 105 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रांसपोर्ट हब तक सीधा और सुगम रास्ता उपलब्ध हो सकेगा। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि एक हिस्से का निर्माण कार्य पहले से जारी है और शेष हिस्से के लिए निविदा प्रक्रिया सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ