ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसने लूटा लाखों का लोहा, लेडी डाॅन की भूमिका देखकर हैरत में पड़ गई पुलिस, जानें क्या है पूरी वारदात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धर्मकांटा चलाने वाली युवती ने अपने दो नाबालिग भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर लाखों के लोहा लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चैंकाने वाला पर्दाफाश किया है। पढ़े ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Noida Police Arresting

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोहा सहित ट्रैक्टर ट्राली लूट के मामले का चैंकाने वाला खुलासा किया है। लेडी डाॅन ने घटना को अंजाम दिया था। कुल नौ आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसमें दो नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है। धर्मकांटा की मालकिन तनु शर्मा घटना की मास्टरमाइंड है।

 

Advertisment

5 लाख की कीमत है लूटा गया सामान

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून को आरोपियों ने लोहे की एंगल व प्लेट लूट ली थी। इसकी कीमत 5 लाख से अधिक है। स्कार्पियो में सवार होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। लोकल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान हो सकी है।

12वीं तक पढ़ी है सरगना

गैंग की सरगना तनु शर्मा 12वीं तक पढ़ी है। उसके पिता की पिछले साल मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद धर्मकांटा संचालन का काम तनु देखने लगी। तनु के 2 नाबालिग भाई है। धर्मकांटा पर तनु शर्मा की मुलाकात आरोपी मुकेश व अभिषेक उर्फ केडी से हुई। सोम सिंह से तनु की मुलाकात अल्फा ग्रेटर नोएडा स्थित उसकी मोबाइल की दुकान पर हुई। करीब 10 दिन पहले तनु शर्मा व उसके अन्य साथियों द्वारा धर्मकांटा पर एकत्र होकर लोहे से भरी ट्रॉली गाड़ी को लूटने की योजना बनाई गई थी।

गैंग में सभी की अलग भूमिका

गैंग में शामिल सभी बदमाशों की अलग-अलग भूमिका है। मुकेश व अभिषेक ट्रक मालिक है। सोम सिंह मोबाइल दुकान चलाता है। घटना के समय तनु सिमरन के साथ स्कार्पियो चला रही थी। दूसरी गाड़ी को सोम सिंह, अभिषेक उर्फ केडी साथ में चला रहे थे। लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपियों द्वारा पीड़ित चालक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया गया था।

विज्ञापन

इनकी हुई धरपकड़

तनु शर्मा, सिमरन, सोम सिंह उर्फ सोनू, पंकज गुप्ता, मुकेश, हैप्पी, लक्की, अरूण, अंशू को रोजा जलालपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो नाबालिग भी पकड़े गए है।

यह हुआ बरामद

लूटी गई ट्रैक्टर, ट्राली, 50 लाख के लोहे के एंगल व प्लेट, 2 स्कार्पियो, 70 हजार कैश, तमंचा, कारतूस, एक ट्रक

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ