ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट की समस्या से लोग परेशान, एक महीना बीतने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Greater Noida News : आरोप है कि बिल्डर की तरफ से सोसायटी को मेंटेन करने में लापरवाही बरती जा रही है। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सोसायटी के लोग कई बार इस संबंध में प्रबंधन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

greno west list aims green
विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोग आए दिन कोई न कोई समस्या से परेशान है। अब एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लिफ्ट ठीक से नहीं चलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लिफ्ट का मेंटेनेंस ठीक से नहीं किया गया। लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आरोप है कि प्राधिकरण की टीम के सर्वे करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि यदि जल्द लिफ्ट की समस्या सही नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरेंगे।

1 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं

सोसायटी में रहने वाले विशाल ने बताया कि यहां 1 हजार से ज्यादा परिवार रहते है। सुविधा के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। आरोप है कि बिल्डर की तरफ से सोसायटी को मेंटेन करने में लापरवाही बरती जा रही है। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सोसायटी के लोग कई बार इस संबंध में प्रबंधन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Advertisment

आए दिन बंद हो जाती है लिफ्ट

लोगों का आरोप है कि आए दिन सोसायटी में लिफ्ट बंद हो जाती है। इस वजह से लोगों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। 20वीं मंजिल तक लोग सीढ़ी से जाते है। बी टाॅवर में पिछले एक महीने से लिफ्ट नहीं चल रही है। टाॅवर में लगी दो लिफ्ट में से महज एक लिफ्ट ही चल रही है। शाम होने पर लिफ्ट का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। ऐसे में एक लिफ्ट चलने की वजह से लोगों को लंबे समय तक लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है।

कब तक रहेगी समस्या

सोसायटी में रहने वाले लोग पूछ रहे है कि उनकी यह समस्या कब तक रहेगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लिफ्ट एक ऐसी जरूरत है, जिसके बिना सोसायटी में सब अधूरा है। दोनों लिफ्ट नहीं चलने पर लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ