हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी अंडरपास के छत से शुरू हुई ट्रैफिक की आवाजाही, जाम से मिली राहत

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति यानी गौर सिटी के सामने बन रहे अंडरपास के छत से ट्रैफिक की आवाजाही बुधवार से शुरू हो गई है. क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिल रही है. यह अंडरपास क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है. अब तक के परीक्षणों और जरूरी कामों के बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया है. ट्रैफिक शुरू होने से इलाके में चलने वाले वाहन चालकों को लंबे समय से जाम की समस्या से राहत मिल रही है.

छत का काम पूरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि चार मूर्ति अंडरपास के निर्माण कार्य में छत का काम पूरा हो चुका था. पिछले कुछ दिनों से इस पर निरीक्षण हो रहा था. ट्रैफिक को इस अंडरपास पर शुरू करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि जरूरी ट्रायल के बाद अब अंडरपास के ऊपर सड़क बनाने का काम पूरा किया गया है इस पर अब वाहन चलने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सांड ने महिला को पटका, हो गई मौत

विज्ञापन

दोनों दिशा में होगा वाहन संचालन

इस अंडरपास से अब ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ और नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ वाहन आ जा सकेंगे. इससे दोनों दिशा में आने-जाने वाले वाहनों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी. यातायात का संचालन अधिक सुगम हो जाएगा.

आगे का काम होगा पूरा

एसीईओ का कहना है कि अंडरपास को पूरी तरह से शुरू करने में अभी कुछ और समय लगेगा, लेकिन ट्रैफिक के संचालन के बीच अंडरपास के अंदर बाकी जरूरी काम जारी रहेंगे. योजना है कि अगले छह महीने में सभी काम पूरा कर अंडरपास के अंदर से भी पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाए.

विज्ञापन

गाजियाबाद के लोगों को भी होगा फायदा

इस अंडरपास के बनने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 60 मीटर सड़क से गाजियाबाद और गौर सिटी की तरफ वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी. इससे क्षेत्रीय लोगों के लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा. गाजियाबाद के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. ट्रैफिक की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: 3500 करोड़ लोन बांटने का टारगेट, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola