Gaur Chowk Underpass News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है. यहां पर गौर चौक अंडरपास बनकर तैयार हो गया है. अब फिनिशिंग और पेंटिंग का काम हो रहा है. दिवाली से पहले सभी काम पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक अंडरपास को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इस अंडरपास के शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में लगने वाला जाम खत्म होने की उम्मीद है.
आकर्षक पेंटिंग से सजाया जा रहा है अंडरपास
गौर चौक अंडरपास के अंदर की दीवारों को सुंदर पेंटिंग से सजाया जा रहा है. अब तक 95% फिनिशिंग और पेंटिंग का काम लगभग पूरा हो गया है. अंडरपास में भगवान बुद्ध और प्राकृतिक दृश्यों की पेंटिंग बनाई जा रही हैं. जल्द ही फिनिशिंग का काम पूरा होने के बाद गौर चौक अंडरपास को खोल दिया जाएगा. इस 700 मीटर लंबे अंडरपास के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस लाइन से विजयनगर गाजियाबाद की तरफ जाने और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की तरफ आने वाले वाहन बिना किसी बाधा के निकल सकेंगे.
ये भी पढ़ें – दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर! खाते में आएगी पूरी सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा
92 करोड़ की लागत से तैयार हुआ अंडरपास
गौर चौक अंडरपास 92 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. गौर चौक अंडरपास 700 मीटर लंबा है. बता दें कि, इस अंडरपास को तैयार करने की डेडलाइन पहले जनवरी 2026, फिर जून इसके बाद अगस्त 2026 तय की गई थी. हालांकि, बारिश होने की वजह से और रैंप पर शेड लगाने के काम में देरी से यह अब बनकर तैयार हो रहा है. नोएडा प्राधिकरण के उप-महाप्रबंधक सिविल विजय रावल ने बताया कि, जल्द ही फिनिशिंग का काम पूरा होने के बाद उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी.
गौर सिटी के आसपास आसान होगी आवाजाही
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक अंडरपास शुरू होने के बाद गौर चौक के साथ ही आसपास के इलाके में जाम से राहत मिलने से आवाजाही आसान होगी. अब दिवाली पर्व आने वाला है. ऐसे में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है. अंडरपास के खुलने के बाद लोगों को लंबे जाम में नहीं फंसना पड़ेगा.
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
18 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
18 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
19 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines