Gas Supply: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की कई सोसायटी में बुधवार सुबह अचानक घरेलू गैस की सप्लाई बाधित (Gas Supply) हो गई।
पीक आवर होने के कारण कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई परिवारों के बच्चे बिना लंच बॉक्स के ही स्कूल गए। स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर ट्वीट किए। सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम काफी वक्त तक लाइन को सुधारने में लगी रही।
ढाई से तीन घंटे तक के लिए रुकी रही सप्लाई
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटी में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बुधवार की सुबह काफी दिक्कत भरी रही। बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक घरेलू गैस की सप्लाई बाधित हो गई।
सुबह के समय ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे लोगों के सामने नाश्ता और लंच तैयार करने की समस्या खड़ी हो गई। इतना ही नहीं बच्चे भी बिना लंच के स्कूल जाने के लिए मजबूर हो गए।
गैस कंपनी ने जारी किया ये बयान
मामले का संज्ञान लेते हुए गैस आपूर्ति सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी इस पर अपना बयान जारी किया। कंपनी ने ट्विटर पर लिखा कि गैस आपूर्ति प्रभावित होने के पीछे कुछ तकनीकी कारण है।
इंजीनियरों की टीम काम कर रही है। जल्द ही गैस आपूर्ति शुरू की जाएगी। घटना के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों का धैर्य भी जवाब दे गया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए ट्वीट किए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
4 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
5 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
6 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
8 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
9 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
22 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines