Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शराब के नशे में डूबी महफिल में एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी मोड़ ले लिया। तीन दोस्तों ने मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 2 फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
बिहार का रहने वाला था खुर्शीद
खुर्शीद आलम मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा गांव का निवासी था। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में पतवाड़ी गांव में किराए पर रहकर मीट की दुकान में काम करता था। बुधवार रात काम से लौटते समय वह अपने परिचितों के साथ शराब पीने बैठा। नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
छोटा विवाद बना हमले की वजह
विवाद इतना बढ़ गया कि नवादा बदायूं निवासी संजू सिंह ने अपने दो साथियों के साथ खुर्शीद पर हमला बोल दिया। पहले लात-घूंसे चले और फिर चाकू निकला गया। खुर्शीद के पेट पर ताबड़तोड़ वार किए गए। हमलावर उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।
नहीं बच सकी जान
घायल अवस्था में लोगों ने खुर्शीद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बिसरख पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि उसके ही दोस्तों ने खुर्शीद की हत्या की है।
सीसीटीवी से मिला सुराग
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 12 घंटे में मुख्य आरोपी संजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी और खुर्शीद एक-दूसरे को पहले से जानते थे। नशे और आपसी कहासुनी में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines