ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में गंदे पानी की सप्लाई, इतनी बदबू कि परेशान हुए निवासी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में शनिवार सुबह गंदे पानी की सप्लाई आई। पानी की क्वालिटी इतनी खराब थी कि उसका उपयोग नहाने, खाना बनाने या अन्य दैनिक कार्यों में भी नहीं किया जा सका।

Poor Water Supply Greater Noida West
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में शनिवार सुबह गंदे पानी की सप्लाई आई। पानी की क्वालिटी इतनी खराब थी कि उसका उपयोग नहाने, खाना बनाने या अन्य दैनिक कार्यों में भी नहीं किया जा सका। लोगों ने बताया कि पानी में मिट्टी के कण साफ दिख रहे थे और तेज दुर्गंध आ रही थी।

नहीं मिल रही मूलभूत सुविधा
सोसायटी निवासी कपिल ने बताया कि हजारों परिवार वाली इस सोसायटी में पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी ठीक से नहीं मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisment

बीमारी फैलने का खतरा
उन्होंने यह भी बताया कि सुबह के समय जब लोग अपने ऑफिस और बच्चे स्कूल जाने की तैयारी में थे। तब इस समस्या ने उनकी दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। निवासियों का कहना है कि इस पानी के सेवन से बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ