ग्रेटर नोएडा की कासा ग्रींस सोसायटी के 250 परिवार किस समस्या से हैं परेशान, जानें 8 साल से क्यों नहीं हुआ समाधान

ग्रेटर नोएडा की कासा ग्रींस सोसायटी के 250 परिवार किस समस्या से हैं परेशान, जानें 8 साल से क्यों नहीं हुआ समाधान

Casa Greens Protest
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की काना ग्रींस 1 सोसायटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के नोएडा स्थित हेड आफिस पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि 250 फैमिली 8 साल से रजिस्ट्री का इंतजार कर रही है। घर का मालिकाना हक उनको अभी तक नहीं मिला है। 2017 से फ्लैट बायर्स रजिस्ट्री के इंतजार में बैठे है। सोसायटी के एओए के सचिव महेश यादव ने बताया कि परिसर में रह रहे लोगों ने मालिकाना हक कई सालों से नहीं मिल पाया है। बिल्डर ने फाइनल किश्त 6.5 करोड़ रुपये नहीं जमा किया है। समस्या से परेशान होकर लोग इधर-उधर शिकायत करने के लिए चक्कर काट रहे है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है।

हर बार मिलता है आश्वासन

एओए सचिव महेश यादव ने बताया कि करीब 250 फैमिली ऐसी है, जिनके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। निवासियों की तरफ से पूरी रकम और डाक्यूमेंट्स बिल्डर को दिए जा चुके है, इसके बावजूद 250 फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। वर्ष 2017 से निवासी रजिस्ट्री के इंतजार में एक-एक दिन काट रहे है। उनको अभी तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। हर बार उनको बस आश्वासन ही मिलता है।

Advertisment

ओसी मिलने के बाद भी नहीं हुई रजिस्ट्री

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर को ओसी मिल चुकी है। इसके बावजूद समय से रजिस्ट्री नहीं हुई है। रजिस्ट्री के संबंध में निवासी कई बार बिल्डर से मिल चुके है, लेकिन उचित समाधान नहीं निकल पाया है। रजिस्ट्री कराने की अर्जी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व डीएम आफिस दोनों जगह लगाई गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

इन लोगों ने उठाई आवाज

शनिवार को बिल्डर के हेड आफिस पहुंच कर निवासी अनुपमा मिश्रा, एसपी गुप्ता, डाक्टर मसूद अहमद, सुधीर कुलश्रेष्ठ, पीके श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, मोहित त्रिपाठी, बिस्वरूप घोष, अंकित श्रीवास्तव, सौरभ बिश्नोई ने रजिस्ट्री को लेकर आवाज उठाई है। उन लोगों का कहना है कि यदि अब रजिस्ट्री नहीं हुई तो वह लोग सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ