ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर ने भरोसे का किया कत्ल, रकम लेने के बाद भी नहीं दिया फ्लैट पर कब्जा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ग्रुप हाउसिंग बना रहे बिल्डर ने रकम लेने के बाद पर निवेशक को फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। आरोप है कि बिना बताए फ्लैट आवंटन रद्द कर दिया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पढ़ें प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Greater Noida West, Noida Police, Latest News, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा पुलिस, ताजा खबर

बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्रुप हाउसिंग बना रहे बिल्डर ने रकम लेने के बाद पर निवेशक को फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। आरोप है कि बिना बताए फ्लैट आवंटन रद्द कर दिया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

2021 में बुक कराया था फ्लैट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले दीपक की तरफ से दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि उनके पिता ने वर्ष 2021 में करीब चार साल पहले बीएस बिल्डर के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया था। इसके बदले करीब 13 लाख चेक के जरिये दिए थे। बिल्डर बायर एग्रीमेंट में कई दिनों तक जब बिल्डर की तरफ से हस्ताक्षर नहीं किया गया तो उन्होंने इसका कारण पूछा। उनको लंबे समय तक टकराया गया कि हस्ताक्षर हो जाएंगे। कुछ समय बाद उनको पता चला कि बिल्डर की तरफ से बिना कोई कारण बताए फ्लैट को कैंसिल कर दिया गया है।

Advertisment

बंधक बनाकर पीटने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि फ्लैट कैंसिल होने के बाद उन्होंने बिल्डर से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने की कोशिश की। आरोप है कि पिता-पुत्र को बिल्डर के गुर्गाें ने बंधक बनाकर पीटा। उस दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। अब पीड़ित ने मामले में कोर्ट का रूख किया। कोर्ट के आदेश पर बीएस बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

क्या बोली पुलिस

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है जब रकम देने के बाद भी पीड़ित को फ्लैट पर कब्जा न मिला हो। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है जिसमें सुपरटेक, आम्रपाली समेत कई अन्य बिल्डरों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मुकदमें दर्ज हो चुके है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट संबंधित मामलों का हल निकालने के लिए रेरा की तरफ से भी समय-समय पर सार्थक प्रयास किए जाते है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ