Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिसरख गांव के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की कोशिश को नाकाम कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर बुलडोजर चलाकर लगभग 25,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित सीमा के भीतर स्थित है। यहां बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा था।
अवैध कॉलोनी बसाने की थी तैयारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने बताया कि कुछ कालोनाइजर खसरा संख्या 112 और 113 की जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने की तैयारी में थे। मामले की सूचना मिलते ही प्राधिकरण की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के जीएम एके सिंह, ओएसडी रामनयन सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। 3 जेसीबी और 2 डंपर से दो घंटे में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
क्या बोले एसीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि अतिक्रमण करने वाले सतर्क हो जाए। एसीईओ ने उनको चेतावनी देते हुए कहा कि बिना नक्शा पास कराए या अनुमति के कोई भी निर्माण अपराध की श्रेणी में आता है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में गिरा फ्लैट का प्लास्टर, बाल-बाल बचे निवासी
संबंधित खबरें
LPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
15 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
15 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
15 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
20 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines