ग्रेटर नोएडा के टॉयलेट में धमाका, युवक गंभीर रूप से झुलसा, लोगों में दहशत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक टॉयलेट में धमाका होने से लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना में टॉयलेट में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के ही जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

injured youth

injured youth

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक टॉयलेट में धमाका होने से लोग सहम गए। घटना के दौरान टॉयलेट में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सीवर से अचानक मीथेन गैस निकलने के कारण जोरदार धमाका हुआ था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लोगों में दहशत का माहौल

Advertisment

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 स्थित सी-364 मकान के पास शनिवार देर रात को मीथेन गैस विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। सीवर से अचानक मीथेन गैस निकलने के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक 16 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तुरंत जिम्स हॉस्पिटल, कासना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए टॉयलेट की तरफ निकला था। युवक ने जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोला, एक जोरदार धमाका हुआ जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्रेटर नोएडा सीवर सिस्टम फेल

लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा का सीवर सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। पहले सीवर में वेंट पाइप लगाए जाते थे, जिनसे मीथेन जैसी खतरनाक गैस वायुमंडल में सुरक्षित रूप से निकल जाती थी। लेकिन अब ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गैस पाइप के अंदर ही जमी रहती है और कभी भी धमाका कर सकती है। लोगों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

डेढ़ साल से टूटी है सीवर लाइन

लोगों का आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से पी-3 गोलचक्कर के पास उद्यमन होटल के पास सीवर लाइन टूटी हुई है, जिसकी शिकायत कई बार अथॉरिटी के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि सीवर विभाग ऐसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है, जिन्हें इस तकनीकी विषय की जानकारी ही नहीं है। फिलहाल इस घटना की शिकायत ग्रेनो अधिकारियों से की गई है। वहीं इस मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि सीवरों की सफाई की जा रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ