Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर को स्मार्ट और ग्रीन मोबिलिटी में परफेक्ट बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है. शहर में पहली बार 3 स्थायी ई-चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए है. ये स्टेशन सिटी पार्क, नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी और शारदा विश्वविद्यालय के पास स्थापित किए गए है. इससे स्थानीय वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में शामिल होने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को भी आसानी से चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी.
एक साथ चार्ज होंगे 12 ई-वाहन
इन तीनों स्टेशनों पर एक साथ 12 इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है. इससे शहर में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा. चार्जिंग को लेकर अब तक की समस्याओं का समाधान भी होगा.
ट्रेड शो से पहले युद्धस्तर पर हुआ निर्माण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुरू होने से पहले चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश दिए थे. इस कार्य की निगरानी एसीईओ प्रेरणा सिंह ने की, जिसके बाद प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने तीन स्थानों पर काम शुरू कराया. अब ये स्टेशन पूरी तरह चालू हो गए है. यहां पर इलेक्ट्रिक बस, कार व अन्य वाहनों की चार्जिंग शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिली राहत, 47 परमानेंट दुकान हुई अलाॅट
इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग का भी मिला समाधान
ट्रेड शो के दौरान यात्री आवागमन के लिए लगाई गई इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग को लेकर बड़ी चुनौती थी. नए चार्जिंग स्टेशन बनने से अब इन बसों को भी समय पर चार्ज किया जा सकेगा, जिससे यात्री सुविधाओं में कोई दिक्कत नहीं आएगी.
शहरवासियों को मिली बड़ी राहत
अब तक ग्रेटर नोएडा में कोई भी सार्वजनिक ई-चार्जिंग स्टेशन नहीं था, जिसके चलते इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को निजी स्रोतों या नोएडा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था. नए चार्जिंग स्टेशन बनने से अब लोगों को नोएडा नहीं जाना पड़ेगा.
और बढ़ेगी संख्या
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे ई-वाहनों की संख्या बढ़ेगी, वैसे-वैसे जरूरत के अनुसार और भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. ग्रेटर नोएडा को ग्रीन मोबिलिटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा में लाखों लोगों की आफत में जान, स्ट्रक्चरल Audit की मांग ने पकड़ा जोर
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
10 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines