Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी पुलिस चैकी में गौतमबुद्धनगर जिले की तीसरी फैमिली क्लीनिक शुरू की गई है। कमिश्नरेट पुलिस ने इसको गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस समाधान केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक तनाव को सुलझाना है। जिससे कि दंपती के बीच किसी तरह का कोई मतभेद न हो। तनाव में आकर कोई गलत कदम न उठाए।
गहराते पारिवारिक विवादों का मिलेगा समाधान
फैमिली क्लीनिक में मनोविज्ञान, व्यवहार विज्ञान और कानून के विशेषज्ञों की मौजूदगी रहेगी। दोनों पक्षों की काउंसलिंग व मध्यस्थता के माध्यम से आपसी विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। यह केंद्र उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगा जो घरेलू हिंसा, दहेज विवाद, विवाह डिस्प्यूट और आपसी मतभेद जैसी समस्याओं से जूझ रहे है।
एमओयू पर हुए साइन
गलगोटिया विश्वविद्यालय और महिला सुरक्षा विंग के बीच एमओयू साइन किया गया है। यह एक ऐसा मॉडल है जो कानूनी प्रक्रिया को सरल बनाता है। भावनात्मक समर्थन भी प्रदान करता है, जिससे टूटते परिवारों को जोड़ा जा सके।
पूर्व में दो केंद्रों से जुड़ी सफलता की कहानियां
जिले में सबसे पहले फैमिली क्लीनिक की शुरूआत वर्ष 2019 में तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने की थी। नाॅलेज पार्क थाने में शारदा यूनिवर्सिटी के सहयोग से क्लीनिक स्थापित की गई थी। उसको कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से आगे बढ़ाया गया। दूसरी फैमिली क्लीनिक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एमिटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से सेक्टर 108 में बनी। अब यह तीसरा केंद्र शुरू हुआ है।
क्या होती है फैमिली क्लीनिक?
फैमिली क्लीनिक एक मध्यस्थता एवं काउंसलिंग केंद्र है। यहां पुलिस के साथ-साथ विशेषज्ञ काउंसलर्स भी तैनात रहते है। यह केंद्र पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए दोनों पक्षों को सुनकर आपसी सहमति से हल निकालने का प्रयास करता है। इसके माध्यम से समाज में शांति, स्थिरता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। थाने पर आने वाली फैमिली संबंधी शिकायत को पहले इस क्लीनिक में सुना जाता है और हल निकालने का प्रयास किया जाता है जिससे कि परिवार को टूटने से बचाया जा सके।
कानूनी कार्रवाई से पहले हो समाधान
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि परिवारों को टूटने से बचाना हमारी प्राथमिकता है। फैमिली क्लीनिक समाज में एक सशक्त और संवेदनशील तंत्र के रूप में काम करेगा। हमारा प्रयास है कि कानूनी कार्रवाई से पहले ही विवादों का समाधान हो सके। ऐसा होने से परिवारों को टूटने से बचाया जा सकेगा।
पुलिस कमिश्नर समेत कई अन्य रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एडीसीपी शैव्या गोयल, गलगोटिया विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया, डायरेक्टर ऑपरेशन आराधना गलगोटिया, वाइस चांसलर मल्लिकार्जुन बाबू, रजिस्ट्रार डॉ. नितिन गौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में डेंगू का कहर, 23 नए मरीज मिले, 150 के पार पहुंचा आंकड़ा
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
9 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
20 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines