Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने कमर कस ली है। प्राधिकरण जल्द ही कंपनियों को भूखंड आवंटित करेगा। यहां पर कपड़ों की डिजाइन होगी। कपड़ा उद्योग आने से रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी। हाल ही में हुई प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक में इस एजेंडे को शामिल किया गया था। अब इसको अमली जामा पहनाने का समय आ गया है। कपड़ा उद्योग लगने से आस-पास के स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।
औद्योगिक भूखंड योजना में आवेदन का मौका
मौजूद औद्योगिक भूखंड योजना में उन बिजनैसमैन को भी आवंटन करने का मौका मिलेगा जो कि यमुना सिटी में कपड़ा फैक्ट्री लगाना चाहते है। यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंड योजना को 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। ऐसे में कारोबारियों को आवंटन के लिए ज्यादा समय मिलेगा। उनको फार्म भरने में भी सहूलियत होगी। इस योजना के आने के बाद विकास की राह और आसान होगी।
8 हजार वर्गमीटर भूखंड की निकाली है योजना
औद्योगिक भूखंड योजना के तहत प्राधिकरण ने 8 हजार वर्गमीटर भूखंड की योजना निकाली हुई है। अपैरल क्लस्टर की तरह कपड़ा उद्योग को भी क्लस्टर के रूप में डेवलप किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो दिल्ली की मार्केट पर बड़ा असर पड़ सकता है। ग्रेटर नोएडा में बड़े स्तर पर कपड़ा उद्योग पांव पसार सकता है। इसके लिए प्राधिकरण ने प्रयास करने शुरू कर दिए है।
4288 प्लॉट की भी स्कीम
यमुना प्राधिकरण सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में गरीब परिवारों को सस्ते प्लॉट दिए जाने योजना पर भी मुहर लगाई गई है। दोनों सेक्टरों में करीब 30 हजार प्लॉट की योजना लाई जाएगी। पहले फेज में 4288 प्लॉट की स्कीम निकाली जाएगी।
क्या बोले सीईओ?
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि नोएडा एयरपोर्ट के आस-पास ज्यादा से ज्यादा रोजगार का मौका पैदा किया जाए। ऐसा होने से लोगों को दूसरे शहर की तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा। कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में आईटी कंपनी में लगी आग, एक घंटे में सभी को किया गया रेस्क्यू
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines