हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Greater Noida News: पहले छोड़ी बीटेक की पढ़ाई, अब ग्रेटर नोएडा में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से डेढ़ साल पहले बीटेक की पढ़ाई छोड़ने वाले छात्र शिवम ने आत्महत्या कर ली है। वह यूपीएससी की तैयार कर रहा था। शुक्रवार रात छात्र ने हास्टल में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिहार का रहने वाला था शिवम
मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला शिवम ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित निजी हास्टल में रहता था। उसने शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक में दाखिला था, लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उसने बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी थी। वह रूम में लेकर सेल्फ तैयारी करता था।

मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को छात्र के रूम से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि पहले उसने पढ़ाई छोड़ी। अब वह तैयारी कर रहा था। इन सबके बीच वह मानसिक तनाव में आ गया। इस वजह से वह अपना जीवन समाप्त कर रहा है। छात्र की मौत की बात उसके साथ हास्टल में रहने वाले साथी पचा नहीं पा रहे है।

विज्ञापन

साॅरी बाबा, मेरे अंगो को दान कर देना
आत्महत्या करने वाले छात्र ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि साॅरी बाबा, साॅरी मां। वह उनके बुढ़ापे का सहारा नहीं बन सका। उसने कहा है कि जितने दिन वह यूनिवर्सिटी नहीं गया इसकी फीस उसके घरवालों को लौटा दी जाए। इसके अलावा सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र है कि मौत के बाद उसके शरीर के अंग को दान कर दिया जाए।

क्या बोली पुलिस?
नाॅलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद ने बताया कि छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से सुसाइड नोट मिला है। उसको फाॅरेंसिक लैब भेजा जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Noida News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर नोएडा के व्यक्ति से 15 दिन में 41 लाख की ठगी

Sponsored Links by Taboola