News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Noida News: शेयर बाजार में शत-प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर नोएडा के व्यक्ति से करीब 41 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना और एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शेयर बाजार में रुचि पड़ी भारी
नोएडा के सेक्टर 25 में पुनीश राय रहते है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है और शेयर बाजार निवेश में रुचि रखते है। 23 जून को उन्हें व्हाट्सएप पर स्टॉक मार्केट से जुड़े मैसेज प्राप्त हुए। इसके दो दिन बाद आशीष कश्यप नामक युवक ने उनसे संपर्क किया और खुद को नामी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए शेयर मार्केट विशेषज्ञ बताया।
मुनाफे के स्क्रीनशाॅट भेजे
ठग ने पुनीश को बताया कि उसके बताए शेयर पर निवेश करने से शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा। भरोसा दिलाने के लिए ठग ने अन्य निवेशकों को हुए मुनाफे के स्क्रीनशॉट भी भेजे। इसी दौरान पुनीश का एक एप पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा दिया गया।
8 से 23 जुलाई के बीच का मामला
8 से 23 जुलाई के बीच अलग-अलग बार में पुनीश से कुल 41 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। जब पुनीश ने मुनाफे समेत अपनी पूरी राशि वापस लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के नाम पर अतिरिक्त पैसे की मांग की। जब पुनीश ने और रकम देने से इनकार किया तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। संपर्क टूटने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
खाते की जानकारी जुटा रही पुलिस
मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस उन खातों की जानकारी जुटाने में जुट गई है जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे है। पुलिस का दावा है जल्द ही पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा के आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में बड़ा हादसा, बच्ची के सिर पर गिरी ईंट, 10 टांके लगे
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।